किशोरी को अकेली देखकर आरोपी युवक घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पड़ोस के एक गांव की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ छह माह तक दुष्कर्म करता रहा, जब किशोरी ने उससे शादी करने की बात कही, तो इधर-उधर की बातें करने लगा। लड़की के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी पुत्री घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी राकिब उर्फ राणा पुत्र खालिक और उसके सहयोगी गुफरान पुत्र यामीन निवासी गांव चालाकपुर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।