फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पेड़ से बाइक टकराने पर गई क्रिकेट कोच की जान, ओवरटेक के चक्कर में युवक की मौत

Mon, 28 Oct 2024 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया था। 
विज्ञापन
रामबीर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीतरो के ग्राम कोलाखेडी निवासी क्रिकेट कोच रामबीर की बाइक पेड़ से टकरा जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव कोलाखेड़ी निवासी रामबीर (23) पुत्र मित्रपाल हरियाणा से अपने साथी लक्ष्मण के साथ गांव लौट रहा था। रादौर के निकट संतुलन बिगड़ने पर बाइक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही रामबीर की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक गांव में ही सीमित संसाधनों से किशोरों को क्रिकेट के हुनर सिखाता था और अविवाहित था।
 
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा निवासी शोएब (24) पुत्र शमी और बडजियाउलहक निवासी साथी अब्दुल्ला के साथ बाइक पर नांगल की ओर जा रहा था। हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गया। दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। बाइक चला रहे शोएब ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा अब्दुल्ला घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें