जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खुजनावर गांव निवासी इनाम घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश
मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी अनीश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।