फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाई की हत्या के प्रयास में दो सगे भाइयों समेत तीन को सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Wed, 01 Mar 2023 08:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अदालत ने भाई की हत्या के प्रयास में दो सगे भाइयों समेत तीन को पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में भाई की हत्या के प्रयास में दोषी पाए जाने पर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को अदालत ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास व 21-21 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया कि ग्राम रणदेवा थाना नकुड़ निवासी स्वर्गीय जादोराम के पुत्रों में जमीनी विवाद चल रहा था। नौ जुलाई 2011 को सुरेंद्र कुमार अपने खेत में चारा लेने गया था। शाम करीब 6:30 बजे उसके सगे भाई विनोद, प्रमोद अपने दो साथी ईसम सिंह और मुकेश कुमार के साथ आए व सुरेंद्र कुमार से गाली-गलौज करने लगे। वो अपने हिस्से की जमीन मांगने लगे। सुरेंद्र कुमार के चीखने पर विनोद और मुकेश ने तमंचे से सुरेंद्र कुमार को गोली मार दी और भाग गए। मौके पर ही ईसम सिंह पकड़ा गया था। घटना की रिपोर्ट नौ जुलाई 2011 को सुरेंद्र के भाई सुभाष ने थाना नकुड़ में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के उपरांत विनोद, प्रमोद और मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास में आरोप पत्र दाखिल किया था। ईसम सिंह की मृत्यु हो गई थी। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहो के आधार पर दोषी पाते हुए जनपद न्यायाधीश बबीता रानी ने विनोद और प्रमोद व मुकेश को हत्या के प्रयास में पांच वर्ष के कारावास और 21-21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें