उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट कस्बा के मोहल्ला मनिहारान में हैंडपंप उखाड़े जाने पर हंगामा हो गया। पहले तो मोहल्ले के लोगों ने हैंडपंप उखाड़ने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो हैंडपंप 30 साल से ज्यादा समय से लगा है, उससे मोहल्ले के लोग पानी भरते हैं, उसे एक दुकानदार के प्रार्थना पत्र देने पर क्यों उखाड़ दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी से इसकी शिकायत की तो वह भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा हैंडपंप उखाड़े जाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध किया और वहीं पर एक दुकान के स्लैब पर धरना देकर बैठ गए।