फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: शिमला से भी ठंडा सहारनपुर, ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, गलन और कोहरे से जनजीवन बेहाल

Mon, 29 Dec 2025 05:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सर्दी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो शिमला से भी कम रहा। घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम कहर बरपा रहा है। सहारनपुर जनपद में सर्दी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को सहारनपुर का तापमान पहाड़ी शहर शिमला से भी कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री पर पहुंच गया, जो बीते पांच वर्षों में 29 दिसंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

विज्ञापन


घना कोहरा और शीतलहर का कहर
रविवार रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह दृश्यता 10 से 30 मीटर तक सिमट गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सड़क और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें: विनय त्यागी की कहानी: पत्नी को तीसरी बार चुनाव लड़ाने की तैयारी, पहला अपहरण...आखिरी चोरी; इस केस से बढ़ती गई मुसीबत 

विज्ञापन

शिमला से भी ठंडा रहा सहारनपुर
सोमवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। यानी सहारनपुर शिमला से करीब 5.8 डिग्री ज्यादा ठंडा रहा।

बीते वर्षों का तापमान रिकॉर्ड
बीते पांच वर्षों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान कभी इतना कम नहीं रहा। 2020 में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री था, जबकि 2021 से 2024 तक यह 13 डिग्री से ऊपर ही रहा। इस बार ठंड ने सभी पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए।

एक जनवरी तक स्कूल बंद
कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर का नाम  न्यूनतम अधिकतम
सहारनपुर     05 11
शिमला 6.5 16.8
मसूरी 04 13

जनपद का बीते पांच दिन का तापमान
तिथि     न्यूनतम     अधिकतम
29 दिसंबर  05  11
28 दिसंबर  05  13.5
27 दिसंबर  -10  17.4
26 दिसंबर  10  17
25 दिसंबर  -10 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें