फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब!: जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद बन बैठा जज, थाने में रखी 535 पत्रावलियों में की हेराफेरी, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 07 Sep 2023 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद ही जज बन बैठा। उसने आरपीएफ थाने में रखी 535 पत्रावलियों में हेराफेरी की है। जानिए इस मामले का खुलासा कैसे हुआ।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय का एक लिपिक खुद को ही न्यायाधीश समझ बैठा। आरपीएफ थाने में रखी चालान से संबंधी 535 पत्रावलियों का निस्तारण करने के बजाए उनमें हेराफेरी की गई। सहारनपुर अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला जज के प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा ने कोतवाली सदर बाजार में आरोपी लिपिक रोहताश सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए। 

विज्ञापन


प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि कुछ दिन पूर्व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज बबीता रानी से शिकायत की थी कि सीजेएम का लिपिक वाहनों के चालान संबंधी पत्रावलियों में हेराफेरी कर रहा है। वकीलों ने बताया था कि आरपीएफ थाने में रखी 535 फाइलों के निस्तारण में गड़बड़ी की जा रही है। इनको अदालत के दस्तावेजों में भी नहीं चढ़ाया गया। इसी तरह संभागीय परिवहन निगम द्वारा काटे वाहनों के चालान की पत्रावलियों में भी गड़बड़ी की जा रही है। 

वहीं, इसका पता लगते ही जिला जज बबीता रानी ने मामले की जांच दो न्यायाधीश से कराई। जांच के लिए जब न्यायाधीश आरपीएफ थाने गए तो 535 पत्रवाली वहां रखी मिली, जिनको कब्जे में लिया गया। इसके बाद दोनों न्यायाधीशों ने रिपोर्ट जिला जज को दी। इस पर जिला जज के प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा की तरफ से कोतवाली सदर बाजार में दो तहरीर दी गई, जिसके बाद आरोपी लिपिक रोहताश सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए। 

बता दें कि एक मामला आरपीएफ थाने से और दूसरा संभागीय परिवहन निगम द्वारा काटे गए चालान में गड़बड़ी करने से संबंधित है। दर्ज मामले में आरोप लगाया कि धोखाधड़ी करते हुए अनुचित लाभ के लिए रोहताश सिंह ने हेराफेरी की है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रोहताश सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर
विज्ञापन

तीन वर्ष की हैं पत्रवाली 
दर्ज कराए मामले में बताया कि तीन साल की पत्रवाली है, जो आरपीएफ और संभागीय परिवहन निगम से संबंधित है। ऐसे में आरपीएफ थाने के पुलिसकर्मियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि, तीन साल से रखी पत्रवालियों के बारे में जानकारी नहीं ली गई है। मामले में अन्य पुलिसकर्मी और अधिकारी फंस सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें