दूसरे पक्ष से रामबीर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अनुराग पर जानलेवा हमला पीयूष, शाकिब अहमद, आदित्य खन्ना, हैदर उर्फ लक्की और आसिफ उर्फ साहिल ने किया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों पक्षों के लोग अंबाला रोड पर आमने-सामने होने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पीयूष, निवासी पुराना कमेला
शाकिब अहमद, निवासी रायवाला
आसिफ उर्फ साहिल, निवासी खलासी लाइन
उमंग उर्फ मौलिक राणा, निवासी बनत शामली
अनुभव, निवासी सहसपुर जट्ट
ये सामान हुआ बरामद
एक पिस्टल, चार तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस।