अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंगोह सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।