फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रात भर खेत में गीली मिट्टी में धंसी रही बच्ची, पुलिस-परिजन करते रहे तलाश, सुबह इस हाल में मिली

Wed, 09 Oct 2024 06:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

घर के बाहर खेल रही नदीम की ढाई साल की बच्ची माहिरा गायब होने के 13 घंटे बाद आबादी से सटे खेत में मिल गई। बच्ची ठंड के कारण बुरी तरह कांप रही थी। 
विज्ञापन
बरामद की गई बच्ची और परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुवांरका के गांव खुर्द में एक बच्ची रात भर खेत में गीली मिट्टी में धंसी रही और पुलिस व परिजन उसे खोजते रहे। सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गार्ड पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

 

घर के बाहर खेल रही नदीम की ढाई साल की बच्ची माहिरा गायब होने के 13 घंटे बाद सुरक्षित आबादी से सटे खेत में मिल गई। माना जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते खेत की तरफ चली गई होगी। बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी गांव पहुंचे थे।
 

परिजनों ने उन्हें बताया कि बच्ची मंगलवार शाम छह बजे घर के बाहर से अचानक खेलते हुए गायब हो गई। इसके बाद सीओ मुनीश चंद्र, इंस्पेक्टर जनकपुरी सतेंद्र नागर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉग स्क्वॉयड की मदद से जंगल में बच्ची को कई घंटे तक तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस पूरी रात गांव में ही डेरा डाले रही।

 

बुधवार सुबह करीब सात बजे जनता रोड स्थित एक फैक्ट्री के गार्ड दिलीप व सुरेश ने फैक्टरी के पास खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची सर्दी से कांप रही थी और उसके शरीर पर मिट्टी लगी थी। गार्ड उसको लेकर खुर्द गांव के अड्डे पर चाय की दुकान चलाने वाले इफ्तिखार की दुकान पर पहुंचे। इफ्तिखार ने गांव में बच्ची के मिलने की सूचना दी। बच्ची के सकुशल बरामद होने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

नदीम के दो बच्चे हैं। एक बड़ा बेटा है, जबकि छोटी बेटी है। नदीम केरल में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि बच्ची खेलते हुए किसी तरह खेत तक चली गई। खेत में पानी दिया हुआ था, जिसकी गीली मिट्टी में उसके पैर धंस गए। वह वहां से निकल नहीं सकी। बच्ची सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें