Accident in Saharanpur : सहारनपुर में मंगलवार को घना कोहरा होने के कारण देहरादून हाईवे पर पांच वाहन भिड़ गए। हादसे में कांग्रेस नेता फरहान समेत चार लोग घायल हो गए।
सहारनपुर के छुटमलपुर में कोहरे के चलते देहरादून हाईवे पर बीती रात सुंदरपुर में एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें सहारनपुर निवासी कांग्रेस नेता फरहान अहमद सहित उनके तीन साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि हादसा सोमवार रात 10:30 बजे सुंदरपुर में दून कॉलेज के पास हुआ। सहारनपुर के पुरानी मंडी निवासी कांग्रेस नेता काजी फरहान अपने साथियों फहीम अहमद, आजम खान, मेरठ निवासी ऋषभ और खतौली निवासी काजी सलमान देहरादून से कार द्वारा सहारनपुर लौट रहे थे। सामने चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने पर एक के बाद एक करके पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में फरहान सहित चार लोग घायल हो गए।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल भिजवाते हुई क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान काजी फरहान की गाड़ी को हुआ है। हालांकि, एयरबैग खुलने के चलते सभी की जान बच गई।