उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गाय चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। यहां कार सवार गोतस्करों ने रात के अंधेरे में सरेराह गाय को चुराकर कार की डिग्गी में डाल लिया और ले गए। वहीं ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शातिर चोर कार में गाय को डालकर फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार यह घटना प्रेमपुरी काॅलोनी का बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।