फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जंगली जानवर से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Mon, 11 Apr 2022 06:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में हुए कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर के टकराने से कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना थानाक्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर के टकराने से कार हादसे का शिकार हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को बाहर निकाला। वहीं मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लकना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी दिवेश सैनी (22) पुत्र रूपेश कुमार अपने मित्र मोहल्ला मजहर हसन निवासी अबू तलहा के साथ शामली के थानाभवन एक शादी में गए हुए थे। दोनों सोमवार की तड़के करीब ढाई बजे वहां से वापस आ रहे थे। सुलतानपुर बाईपास रोड पर एक नर्सरी के समीप उनकी आई-20 कार किसी जंगली जानवर के सामने आने से अनियंत्रित होकर सडक के किनारे पलट गई।  

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस 
विज्ञापन


घायल अबु तलहा ने दुर्घटना की सूचना अपने घर फोन से दी, तो काफी देर बाद अबु तलहा के परिजन खोजते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अबू तलहा को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

तलहा के बताने पर काफी देर बाद दिवेश को ड्राइवर की सीट से निकाला, लेकिन तब तक दिवेश की मौत हो चुकी थी। दिवेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दिवेश ने एक साल पहले ही करनाल में एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। 

दिवेश दो दिन पहले ही परिवार वालों द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के समापन के लिए घर आया था तथा उसे सोमवार की सुबह वापस जाना था।परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के दिवेश का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें