फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खाई मे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 24 घायल, डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत

Sun, 12 Jun 2022 03:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।फतेहपुर थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से राह चलती युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को दो अलग अलग हादसों में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फतेहपुर में डंपर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। फतेहपुर में भी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरादून सहारनपुर हाईवे पर शिवालिक ढाबे के निकट श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस खाई में पलटी l दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। पुलिस ने घायलों को हरोड़ा सीएचसी मे भर्ती कराया हैl पुलिस नें मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को बाहर निकालाl श्रदालुओं से भरी बस महाराष्ट्र से केदारनाथ जा रही थीं। पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन आदि की भी व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से राह चलती युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की दिसंबर माह में शादी होनी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हादसा छुटमलपुर में देहरादून रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर 12:30 बजे हुआ। कमालपुर रोड निवासी ईशु सिंघल (24) पुत्री संजीव सिंघल पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, इससे ईशु की मौके पर ही मौत हो गई।

युवती झबरेड़ा स्थित ग्लास प्लांट में काम करती थी। पिछले साल पिता की मौत के बाद वही अपनी मां और छोटी दो बहनों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठा रही थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना अध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि मृतका के मामा अमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें