फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मातम में बदला जन्मदिन का जश्न, गंगनहर में डूबे दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 08 Feb 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मंगलवार देर रात दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
saharanpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार देर रात दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। ये दोनों ही युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार रुड़की क्षेत्र में फिसलकर गंगनहर में जा गिरी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज मेरठ में, हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर करेंगी चुनाव प्रचार

 

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी तीन दोस्त सोमवार देर रात अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए निकले थे। ये सभी दोस्त यहां से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार फिसलकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने खोताखोरों की मदद से एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य दो का कोई पता नहीं चल सका। 

दोनों युवकों के नाम मोहित बताए गए हैं। दोनों नौकरी करते थे, एक गुड़गांव में और एक सहारनपुर में ही मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वहीं युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  दोनों युवकों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें