फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले जो मतदान नहीं करेगा उसे आंदोलन का भी अधिकार नहीं 

Tue, 08 Feb 2022 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। सभी किसान अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। नोटा का बटन बिल्कुल न दबाए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में सोमवार को नागल सोमवार सुबह कस्बे के बस स्टैंड पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टिकैत ने कहा कि किसान अपने सारे काम छोड़कर मतदान जरूर करें। कहा कि जो वोट का प्रयोग नहीं करता उसे आंदोलन का अधिकार भी नहीं है।
विज्ञापन


चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। सभी किसान अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। नोटा का बटन बिल्कुल न दबाए। उन्होंने कहा कि 13 माह आंदोलन करने के बाद एवं फसलों के आधे रेट पर बिकने पर किसान सोच समझकर अपना वोट करें। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने का आह्वान किया।

इस मौके पर चौधरी विनय कुमार, चौधरी चरण सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, कालूराम प्रधान, मास्टर रणवीर सिंह, कपिल मुखिया, अतुल, बबलू, राजपाल पनियाली, हाफिज मुर्तजा, बॉर्बी, विनोद खन्ना, सुरेश प्रधान, पृथ्वी सिंह, भूपेंद्र त्यागी, अंकित चौधरी, आलोक कुमार, गुड्डू खेड़ा समेत काफी किसान मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें