फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 100 की स्पीड पर थी बाइक, ब्रेक लगाते ही उछलकर आगे गिरा बाइकसवार, सड़क पर सिर लगते ही मौत

Sun, 08 Sep 2024 07:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

तेज रफ्तार बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर सिर लगते ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर तेज रफ्तार बाइक के ब्रेक लगाने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर का रहने वाला था, जो यहां एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 

घटना शनिवार देर रात पेपर मिल रोड पर हुई। एक व्यक्ति बाइक पर विश्वकर्मा चौक की तरफ से आ रहा था। पेपर मिल रोड पर राज विहार कॉलोनी के गेट नंबर-एक पर तेज रफ्तार बाइक के अगले पहिए के ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। व्यक्ति नीचे गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया। पता लगते ही पुलिस भी पहुंच गई। जेब से आधार कार्ड, कुछ कागजात और मोबाइल मिला। जिसके आधार पर पहचान गुलवेज मलिक पुत्र अबरार उल हक निवासी बंडिया वार्ड नंबर-4 थाना किच्छा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई। मृतक पेपर मिल रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी पहुंच गए।
 
विज्ञापन

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर रही होगी। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। जब व्यक्ति बाइक से गिरा तो उसका सिर सड़क में लगा। जिसके चलते उसके नाक और कान से खून आया और मौके पर ही जान चली गई। अगर व्यक्ति ने हेलमेट लगाया होता है तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें