सहारनपुर जनपद के चिलकाना में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे गांव धौलाहेड़ी निवासी मोहतसीन पुत्र इकराम बाइक पर सवार होकर पठेड की तरफ से अपने गांव वापस आ रहा था। गांव पठेड में फव्वारे के पास सड़क के किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुई थी। तेज लाइट के कारण बाइक सवार सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं सका और उसमें जा टकराया। टक्कर में बाइक सवार मोहतसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।