फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गौकशी से हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, सरस्वती शिशु मंदिर में मिला गोवंश का सिर

Mon, 25 Dec 2023 11:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जयरामपुर उर्फ नानका गांव में गौकशी की गई। सरस्वती शिशु मंदिर में गोवंश का सिर मिलने से हिंदू संगठन में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने लगाया सांकेतिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव जयरामपुर उर्फ नानका में बीती रात गौकशों ने आबादी से सटे खेत में गोवंश को काटा। अवशेष खेत में मिले, जबकि गोवंश का सिर पास ही स्थित गांव के बाबा त्रिलोक महाराज सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पड़ा मिला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया।

विज्ञापन


उधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग करते हुए छुटमलपुर के ज्योति किरण तिराहे पहुंचे और उन्होंने सड़क पर गोवंश का सिर रखकर सांकेतिक जाम लगा दिया। वहीं, थाना अध्यक्ष ने किसी तरह समझा बुझाकर सिर को वहां से उठाया और वापस गांव लेकर पहुंचे।

सुबह सात बजे ग्रामीण स्कूल के पास से गुजरे तो उन्हे परिसर में गोवंश का कटा सिर पड़ा मिला। वहीं, कुछ देर बाद ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास जांच पड़ताल की तो पाया कि गौकशी पांच सौ मीटर दूर स्थित एक खेत में की गई थी। वहां भी अवशेष पड़े मिले।

पुलिस ने अवशेष और सिर दबवाने के लिए जेसीबी मौके पर बुलाई तो हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए विरोध किया कि पहले गौकशों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
विज्ञापन

बजरंग दल के मनीष योगाचार्य, पूर्व प्रधान सोमपाल राणा, डॉ. देवेंद्र सैनी, स्कूल प्रबंधन से जुड़े लाला विनोद बंसल, संघ के अमित बंसल, प्रतीत उपाध्याय, दुष्यंत सैनी, दीपक राणा, कपिल राणा, महेंद्र सिंह, जगपाल सिंह आदि का कहना था कि इससे पहले बकरा ईद भी गौकशी की घटना गांव में हो चुकी है। उस वक्त भी स्कूल के पास ही अवशेष मिले थे। उस वक्त पुलिस ने लीपापोती कर दी थी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें