फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई आपात लैंडिंग, ग्रामीणों में मची भगदड़, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Thu, 07 Dec 2023 10:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में आपात लैंडिंग हुई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उधर, ग्रामीणों में भी भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में आपात लैंडिंग हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमावर्ती जनपद यमुनानगर के लेदा खास गांव के खेतों में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर को खेतों में उतरता देख आसपास के ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सरसावा पुलिस में भी हड़कंप मच गया। युवकों ने लैंडिंग की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। करीब एक घंटे बाद ऑयल नोजल में खराबी ठीक होने पर चीता ने सरसावा के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'
विज्ञापन


सरसावा पुलिस के मुताबिक, जानकारी करने पर पता चला कि सेना के इस हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर को खेतों में उतारा गया है। हेलीकॉप्टर में तीन जवान बैठे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर के पायलट द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देने पर वायुसेना का एक और हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा सेना के इंजीनिरों ने हेलीकॉप्टर के ऑयल नोजल में आई खराबी को ठीक किया गया। करीब एक घंटे बाद सरसावा के लिए दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित उड़ान भरी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें