फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कंधा टकराने पर युवक को चाकू से काट डाला... बचाने आए पिता और भाई को भी मारे चाकू

Tue, 28 Jan 2025 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

लबकरी गांव निवासी अनस 19 मंगलवार शाम गली से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी पड़ोसी से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पड़ोसी अपने चार साथियों के साथ घर में घुस गया और हमला कर दिया। 
विज्ञापन
अनस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के लबकरी गांव में पड़ोसी और उसके साथियों ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। हमले में मृतक का पिता और भाई भी घायल हो गया। पड़ोसी के साथ युवक का रास्ते से गुजरते समय कंधा टकरा गया था, जिसके चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लबकरी गांव निवासी अनस (19) पुत्र असलम मंगलवार शाम गली से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी पड़ोसी से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोसी अपने चार साथियों को साथ लेकर अनस के घर पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने अनस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथ ही चाकू से भी वार किया। पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने से वह गिर गया। इसी दौरान उसका पिता असलम और भाई मोहसिन बीच बचाव को आए। हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से वार किए, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अनस को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अनस का गली से गुजर रहे व्यक्ति के साथ कंधा टकरा गया था, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी।

पिता के साथ खेती करता था अनस
असलम के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सऊदी अरब में काम करता है। जबकि छोटा बेटा अनस उसके साथ खेती करता था। इसके साथ ही अनस ने वैल्डिंग का काम भी सीखा हुआ था। खेती में काम कम होने पर वह देवबंद में एक दुकान पर वैल्डिंग करता था।

ये बोले एसपी
हमलावर पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें