फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: घने कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, दबने से दो लोगों की मौत

Mon, 27 Jan 2025 01:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में  स्टेट हाईवे पर साखन नहर के नजदीक हुए सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को साैंप दिए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर सुकलाई के भरी ट्रैक्टर-ट्राली घने कोहरे में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे स्टेट हाईवे पर साखन नहर के समीप हुआ। नागल थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मान सिंह (50) पुत्र फूल सिंह और मुस्तकीम (51) पुत्र बुंदी हसन ट्रैक्टर ट्राली में सुकलाई (गुड़ शक्कर में डलने वाला) भरकर मुजफ्फरनगर मंडी में बेचने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Maha Kumb: 95 वर्ष की मां को बग्गी में बैठाकर बेटे ने शुरू की पैदल यात्रा, संगम में लगवाएंगे पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन

साखन नहर के पास पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली
जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उनकी ट्रैक्टरट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे ट्रैक्टर पर बैठे दोनों ही लोग नीचे पड़े और उसके नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंंची तथा ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मुस्तकीम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल मान सिंह को देवबंद सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

 जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन सरकारी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें