मौके पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिंग टीम ने जांच की। युवक की उम्र 30 साल लग रही है। जिसने जींस और शर्ट पहनी हुई है। शव के पास से बैग भी मिला है, जिसमें कुछ कपड़े और 1200 रुपये मिले है। इसके साथ ही बैग से शराब का पव्वा भी मिला है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोग हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शव को कहीं और जगह से लाकर यहां डाला गया हो। पुलिस पहचान करने में जुटी है। सीओ द्वितीय मुनीश चंद ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है।