फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मंदिर के पास मिला बुजर्ग का शव, पुलिस ने जेब टटोली तो मिला मौत का सामान, गांव में दहशत

Mon, 14 Jul 2025 02:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव हलवाना निवासी ब्रह्मपाल रविवार शाम से लापता था। सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करने महिलाएं पहुंची तो मामले का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव हलवाना में सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के रहने वाले ब्रह्मपाल (70) का शव खेड़ा मंदिर परिसर में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मंदिर में सुबह के वक्त पूजा के लिए पहुंची महिलाओं ने पहले तो सोचा कि कोई सो रहा है, लेकिन जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा। बुजुर्ग को मृत हालत में देख उन्होंने गांव में सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपाल के रूप में हुई। वह शाम से गायब था। 

फतेहपुर थाना अध्यक्ष सचिन पूनिया और सहारनपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से सल्फास का खाली और भरा हुआ पैकेट मिला है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें