फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत में पानी देने गए किसान पर तेंदूए ने किया हमला, घायल

Thu, 11 Jul 2024 01:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार



नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव बाईखेड़ी की घटना
 
विज्ञापन
तेंदए के हमले से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव बाईखेड़ी में खेत में पानी देने गए किसान पर तेंदूए ने हमला कर दिया। हमले से किसान घायल हो गया। शोर मचाने पर दूसरे खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। यह देखकर तेंदूआ भाग निकला।
विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। बाईखेड़ी निवासी सद्दाम पुत्र नवाब (26) अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। कुछ देर बाद ही ईख के खेत में घात लगाए बैठा तेंदूए ने सद्दाम पर हमला कर दिया।

सद्दाम ने शोर मचाया तो बराबर वाले खेत में काम करे नवाब मौके पर पहुंचा। अन्य लोग भी आ गए। लोगों को देखकर तेंदूआ सद्दाम को छोड़कर भाग निकला। तेंदूए के हमले से सद्दाम घायल हो गया।
विज्ञापन


पता लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक तेंदूए का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं, इसी गांव की रहने वाली तजकीरा पुत्री मोहसीन (16) ने बताया कि शाम के समय रोजाना कुत्ते को रोटी डालती है। बुधवार की देर रात उस पर भी तेंदूए ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें