फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पद सात, कुर्सी पर मात्र एक, रजिस्ट्री में हो रही परेशानी

Thu, 11 Jul 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के रजिस्ट्री कार्यालय उप निबंधकों की कमी से जूझ रहे हैं। जनपद में उप निबंधकों के सात पद हैं। स्थानांतरण होने की वजह से इसमें से छह पद फिलहाल खाली चल रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जनपद में रजिस्ट्री कार्यालय अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। जून में स्थानांतरण होने के कारण जनपद में उप निबंधकों के छह पद खाली हैं। अभी तक नए उप निबंधक नहीं आने से बैनामा कराने वालों को भी परेशानी हो रही है। इससे न सिर्फ जांच कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि नकल भी समय से जारी नहीं हो पा रही है। जिससे बैनामा कराने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद में प्रतिदिन औसतन 200 से 250 बैनामे होते हैं। इसके अलावा कनिष्ठ सहायकों के स्वीकृत 25 पदों में से सिर्फ तीन ही कार्य कर रहे हैं। शामली जिले के दो कनिष्ठ सहायकों को जनपद में संबद्ध कर रखा है। शासन ने जनपद को 570 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया हुआ है। विभाग ने पहली तिहाई में 140.62 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 141.50 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है।
विज्ञापन


जून में जनपद से उप निबंधकों का स्थानांतरण हुआ है। इसके चलते सात पदों के सापेक्ष सिर्फ एक उप निबंधक ही जनपद में कार्य कर रहे है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नए उप निबंधक आ जाएंगे।
विज्ञापन


- बृजेश सिंह चौधरी, सहायक आयुक्त स्टांप एवं निबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें