फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: प्रतिबंधित नशीली दवा के जखीरे सहित एक कारोबारी गिरफ्तार, हरियाणा व आसपास होती थी सप्लाई

Tue, 12 Mar 2024 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

हरियाणा पुलिस की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के जखीरे सहित एक दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में अवैध तरीके से बिना बिल के नशीली प्रतिबंधित दवा खरीद कर हरियाणा और आसपास सप्लाई करने वाले एक दवा कारोबारी को नगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सूचना पर धर दबोचा। इसके कब्जे से 6 हजार कैप्सूल भी बरामद किए गए। यह गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस द्वारा पूर्व में दबोचे गए एक नशा तस्कर की सूचना पर की गई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हरियाणा के थाना प्रताप नगर, यमुनानगर के एएसआई रिशिपाल, जसवीर व हेड कांस्टेबल राजेंद्र की टीम ने नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह को जानकारी दी कि मिर्जापुर के गांव सफीपुर का अंकित पुत्र राम-लखन पूर्व में थाना प्रताप नगर पुलिस द्वारा नशीली दवा की सप्लाई के आरोप में पकड़ा गया है। जिसने हरियाणा पुलिस को बताया कि वह यह प्रतिबंधित नशीली दवाएं सहारनपुर के एक दवा कारोबारी से खरीदता है जिसकी खान मार्केट में दुकान भी है।
 
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: फूंक-फूंककर कदम रख रही बसपा, मेरठ से कई दिग्गज लाइन में, अभी तय नहीं प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि हरियाणा पुलिस की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी शैलेंद्र चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी पवन विहार कॉलोनी थाना सदर बाजार को चकरौता मार्ग से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 6 हजार प्रतिबंधित नशीली दवा के कैप्सूल भी बरामद हुए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

बिना बिल के लाता है प्रतिबंधित दवा 
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी शैलेंद्र चौहान ने पुलिस को बताया कि वह बिना बिल के सस्ते दामों पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं खरीदता है और फिर उन्हें महंगे कामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।

हरियाणा व आसपास क्षेत्र में थी सप्लाई 
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पकड़ा गया आरोपी सस्ते दामों पर खरीदी गई प्रतिबंधित नशीली दवा को हरियाणा और उसके आसपास क्षेत्र में बेचता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें