फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिस्टल साफ करते वक्त चली गोली, दरोगा को लहूलुहान हालत में देख चौंक गए अफसर, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 17 Jan 2024 02:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अभ्यास से पहले पिस्टल साफ करते वक्त गोली चल गई, जिससे दरोगा घायल हो गए। वहीं, दरोगा को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस अधिकारी चौंक गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में फायरिंग अभ्यास पर जाने से पहले पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से पीआवी पर तैनात दरोगा शांति प्रकाश घायल हो गए। उन्होंने उपचार के लिए मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की फायरिंग का अभ्यास सत्र पड़ोसी जनपद हरिद्वार के रुडकी में चल रहा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात दरोगा शांति प्रकाश को भी इसमें शामिल होने के लिए जाना था। जाने से पहले वे अपने सरकारी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से चली गोली उनके पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। लहूलुहान हालत में दरोगा को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें