सवाल: राम मंदिर आंदोलन में आपकी क्या सहभागिता रही?
जवाब- मेरे गुरु ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य ज्योतिपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद महाराज राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे। उन्होंने आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह भी नौ दिन चुनार जेल में बंद रहे।
सवाल- क्या आपको राम मंदिर महोत्सव में जाने का निमंत्रण मिला है?
जवाब- हां, मुझे निमंत्रण डाक से मिला है। साथ ही विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भी उनको मिलकर निमंत्रण दिया गया है, लेकिन वह मां शाकम्भरी देवी की जयंती पर 18 से 25 जनवरी तक व्यस्तता के चलते नहीं जा पाएंगे, लेकिन उनकी पूर्ण आस्था श्री राम मंदिर, अयोध्या एवं राम भक्तों के प्रति है। मेरा सभी से अनुरोध है कि लोग एक बार परिवार सहित अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन जरूर करें। वह भी शाकंभरी जयंती के बाद श्रीराम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे।
सवाल- 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर महोत्सव को कैसे मनाएंगे?
जवाब- हम श्री राम मंदिर महोत्सव को उस दिन रामरक्षा यज्ञ, अखंड रामायण का पाठ कर महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएंगे।