फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: टॉफी दिलाने के बहाने आठ साल की बच्ची से किया आपत्तिजनक कृत्य, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 06:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में आठ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां चाय की दुकान पर बैठा बुजुर्ग उसे बहलाकर ले गया। बच्ची घर लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : साेशल मीड़िया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बुजुर्ग ने आठ वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने आपत्तिजनक कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी तक पहुंची। 
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि चार दिन पहले उनकी बेटी मोहल्ले में कुछ बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में चाय की दुकान पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची को 10 रुपये दिए और टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। 
 
विज्ञापन

घटना के बाद बच्ची घर लौटी तो वह गुमसुम और परेशान दिखाई दी। परिजनों ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराते हुए बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
बिजनौर: बहनों से मिलने गए बुजुर्ग की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, आठ दिन से बाइक समेत थे लापता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें