फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को मिले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के समान वेतन: सुरेंद्रनाथ

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन: सुरेंद्रनाथ
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवर में कार्यरत कर्मचारियों को समय से वेतन मिले तथा किसी भी कर्मी को जबरन सीवर में न उतारा जाए।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उसमें आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर की सफाई के लिए मशीनों का प्रयोग किया जाए। किसी भी स्थिति में सफाई कर्मी को सीवर में उतरने के लिए मजबूर ना किया जाए। सफाई कर्मियों के वेतन से नियमानुसार ईपीएफ एवं ईएसआई काटा जाए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि सभी कर्मियों को भुगतान हुआ है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों के देयक यदि लं बित हैं तो उसके स्पष्ट कारणों सहित रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं तथा समय से उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने कहा कि दैनिक कर्मचारियों व वार्डों में ड्यूटी, वेतन, एरियर, साप्ताहिक छुट्टी सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी मिली है। इन समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। कहा कि जीवन अमूल्य है, हमें अपना कार्य कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए, तभी हमारा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। वहीं जीवन की सुरक्षा के लिए सफाई अत्यंत आवश्यक है। जीवन का मूल मंत्र ही स्वच्छता होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसपी यातायात प्रेमचंद तथा सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें