सहारनपुर। सद्भावना एक्सप्रेस जुलाई माह से नए क्लेवर में नजर आएगी। ट्रेन पुराने आईसीएफ कोच की जगह पर नए आधुनिक एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ संचालित होगी। ट्रेन का रैक लखनऊ से आएगा।
सद्भावना एक्सप्रेस(12231-32) फिलहाल 24 आईसीएफ कोच के साथ संचालित हो रही है। रेलवे पुराने कोच को हटाकर नए आधुनिक कोच को ट्रेनों में लगा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ और लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच संचालित होने वाली ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। कोच की संख्या भले ही कम होगी, लेकिन ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ जाएगा। इससे वेटिंग टिकट यात्रियों का काफी फायदा होगा।
इसमें खाली जगह का खास ख्याल रखा गया है। दुर्घटना की स्थिति में कोच में यात्रा कर रहे लोगों को कम नुकसान पहुंचता है। कोच को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक सीटें उपलब्ध हैं। यह कोच कोच उच्च गति (160 किमी/घंटा तक) के लिए डिजाइन किए गए हैं और 200 किमी/घंटा तक जा सकते हैं। ट्रेन 21 जुलाई से लखनऊ से और 24 जुलाई को चंडीगढ़ से नए कोच के साथ रवाना होगी।