फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण

Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण करते राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक, मेयर व अन्य भाजपा के पदा
विज्ञापन
सहारनपुर। बीकानेर राजस्थान की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर समेत 103 स्टेशनों का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन आम जनता की संपत्ति है। सरकार के साथ-साथ इनका ख्याल रखना आम जनता की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का सहारनपुर स्टेशन परिसर में सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दस वर्ष पहले कोई सोच नहीं सकता था कि स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। पहले सहारनपुर स्टेशन काफी पिछड़ा हुआ नजर आता था, लेकिन जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से स्टेशनों के विकास पर खास जोर दिया गया है।
स्मार्ट सिटी हो या अमृत भारत स्टेशन इन सभी योजनाओं का लाभ सहारनपुर की जनता को मिला है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णवी नृत्यालय की नृत्यांगनाओं की शानदार प्रस्तुति से हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम चौधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, प्रदीप चौधरी, पद्मश्री भारत भूषण, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें