फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाभार्थियों को 72 लाख रुपये का ऋण वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन स्वरोजगार संगम के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें जनपद के चार लाभार्थियों को 72 लाख रुपये का ऋण एवं दो लाभार्थियों को टूल किट दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर देहात, मथुरा व सहारनपुर के लाभार्थियोें से आनलाइन संवाद किया और उद्योग स्थापना एवं मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने राहुल मल्होत्रा को कॉरोगेटिड बॉक्स के लिए 25 लाख, यश धीमान को वुडेन फर्नीचर के लिए 25 लाख एवं इस्तखार को वुडेन फर्नीचर के लिए 12 लाख के ऋण का चेक दिया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सविता एवं बबली को दर्जी के कार्य के लिए टूलकिट दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, एलडीएम संतोष कुमार और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें