फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेला गुघाल का 3.55 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
नगर निगम में कार्यकारिणी बैठक में मौजूद महापौर व समिति सदस्य। स्त्रोत-नगर निगम
विज्ञापन
- नगर निगम में हुई कार्यकारिणी की बैठक में मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- सफाई पर खर्च होंगे करीब 18 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेला गुघाल का 3.55 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही 1.24 करोड़ रुपये के व्यय का बजट भी सदस्यों के समक्ष रखा गया। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मेले के व्यय में करीब 40 लाख की वृद्धि की गई है।

कार्यकारिणी की बैठक महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में सबसे पहले नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के छह पार्षदों को महापौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से पार्षद मयंक गर्ग को सर्व सम्मति से उपसभापति चुना गया। बजट में मेले में स्वच्छता के लिए 18 लाख रुपये की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 150 कर्मचारी 24 घंटे सफाई के लिए तैनात रहेंगे। मेले में स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे पैदल लोग भी पूरे मेले का आनंद ले सके। समिति ने ठेकेदारों से दुकानदारों को दी जाने वाली बिजली दरों को कम करने के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम ऐसा न हो जिसे आमजन परिवार के साथ न देख सके। बैरिकेडिंग ऐसी हो, जिससे सड़कों को खोदना न पड़े। मेले में एक जनपद एक उत्पाद की भी झलक 40 स्टाल्स में दिखेगी। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र सिंह, मंसूर बदर, दिग्विजय चौहान, अनुज जैन, संजय सैनी, शबाना प्रवीण आदि मौजूद रहे। बता दें कि मेला गुघाल यहां का ऐतिहासिक मेला है, जो सितंबर माह में लगता है।
विज्ञापन


- पार्षद अभिषेक ने उठाया जीआई सर्वे का मुद्दा

सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षद अभिषेक टिंकू अरोडा ने जीआई सर्वे को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जीआई सर्वे में लगातार सहारनपुर नगर के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। टैक्स को निस्तारित करने के नाम पर टैक्स विभाग के कर्मचारी अवैध धन उगाही कर रहे हैं। उन्होंने सेल्फ एसेसमेंट को भी गलत बताया। कहा कि हर व्यक्ति आर्किटेक्ट नहीं होता, जो घर की पैमाइश कर सेल्फ एसेसमेंट बना दें। उन्होंने जलकल अनुभाग के अधिकारियों पर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए व्यक्ति के फर्म की जांच के बावजूद टेंडर उसी फर्म को दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें