फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली के लिए रूट डायवर्जन

Wed, 25 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को विकास पर्व रैली करने सहारनपुर पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन किया है, जो 26 की सुबह दस बजे से लागू होगा।
विज्ञापन


ऐसे में राहगीरों को थोड़ी परेशानी होना लाजिमी है। यातायात विभाग से संबंधित थानों और चौकी प्रभारियों को रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रूट डायवर्जन के बावजूद रैली में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा।

-  अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन जो देहरादून/हरिद्वार की ओर जाना चाहते हैं, वह चौकी शाहजहांपुर से चिलकाना से छुटमलपुर, कलसिया तिराहे से होकर जाएंगे। 
विज्ञापन


-  अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन जो दिल्ली, शामली, मुजफ्फरनगर जाना चाहते हैं, वह चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, गंगोह, संजय चौक नानौता से होकर गुजरेंगे। 

-  अंबाला से सहारनपुर नगर की ओर आने वाले भारी वाहन चौकी शाजहांपुर चिलकाना से छुटमलपुर, कलसिया तिराहे से होकर जाएंगे। 
- देहरादून से अंबाला जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर, कलसिया तिराहे से चिलकाना से चौकी शाहजहांपुर को निकलेंगे। 

- देहरादून से दिल्ली, शामली, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से नागल, देवबंद, बड़गांव और संजय चौक नानौता से होकर जाएंगे।  

- देहरादून से सहारनपुरनगर की ओर आने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे। डायवर्जन समाप्ति के बाद ही वह शहर में प्रवेश कर सकेंगे। 

- शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें सहारनपुर की ओर जाना है वह नानौता से संजय चौक, देवबंद, नागल, गागलहेड़ी से होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे। 
विज्ञापन


- दिल्ली-शामली की ओर से देहरादून और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन नानौता संजय चौक से बड़गांव, देवबंद, नागल और गागलहेड़ी से होकर जाएंगे। 

- दिल्ली-शामली की ओर से आकर अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता संजय चौक से गंगोह, नकुड़ और शाहजहांपुर से होकर गुजरेंगे। 

- रैली के दौरान हसनपुर चौकी से सभा स्थल तथा कोतवाली रामपुर मनिहारान से सभा स्थल की ओर किसी प्रकार का वाहन नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें