फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से दस फरवरी तक रूट प्लान, देखकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ से दस फरवरी तक रूट प्लान, देखकर निकलें
विज्ञापन

सहारनपुर। संत श्री रविदास जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। यातायात को लेकर रूट प्लान जारी कर दिया गया है। आठ से दस फरवरी तक डायवर्जन सुबह नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों को डायवर्ट रूट से संचालित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेम चंद की ओर से जारी यातायात प्लान के तहत सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जिम्मेदारी से सभी को संत रविदास जयंती पर जारी रूट प्लान पर काम करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित थाने को अलर्ट रहने के लिए ताकीद भी किया है।
विज्ञापन

ये है डायवर्जन प्लान
-दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएंगे।
-दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
-अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
-अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर-ट्राली) आदि जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता से गंगोह से नकुड़ से शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।
डायवर्जन में नहीं करेंगे प्रवेश
चौकी प्रभारी राकेश कैमिकल/नकुड तिराहा/चुनहेटी/आवास विकास/रामनगर/फंदपुरी/मंडी समिति/हसनपुर/मानकमउ/कोतवाली देहात पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि डायवर्जन की अवधि में कोई भी भारी वाहन सहारनपुर शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

गागलहेड़ी में वाहन खड़ा नहीं करेंगे
थाना प्रभारी गागलहेड़ी को निर्देशित किया गया है कि भगवानपुर/काली नदी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोककर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन वाहनों को रोका ना जाये बल्कि इन वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें