फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार के लिए रोजा न रखने की छूट

Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मोती मस्जिद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में इमाम सहारनपुर कारी इसहाक़ गोरा अगुवाई में बनाई गई हेल्पलाइन पर कुछ ख़ास सवाल-जवाब।  
विज्ञापन


सवाल : मिर्जापुर से शाहनावाज ने पूछा है कि उनका बेटा जाकिर जिसकी उम्र 25 वर्ष है, तक़रीबन एक साल से काफ़ी बीमार है, उसे डॉक्टर ने रोजा रखने को मना किया है, परंतु वह जबरदस्ती रोजा रखता है, ऐसे में शरीयत क्या कहती है? 

जवाब : कोई व्यक्ति ज्यादा बीमार है रोजा रखने से रोग बढ़ने का ख़तरा रहता है और वह जबरदस्ती रोजा रखता है, ऐसा करना ग़लत है बल्कि शरीयत उसको सहूलत की इजाजत देती है कि वह रोजा न रखे, ठीक होने के बाद रोजे की कजा अदा करे।
विज्ञापन


 सवाल : हारुन ने रामपुर स्टेट से मालूम किया कि उनके पिता जिनकी उम्र 51 वर्ष है। उन्हें नौकरी की वजह से सुबह से शाम तक काम में व्यस्त          रहना पड़ता है, वे आराम भी नहीं कर सकते दिनभर काम-काज में सिर खपाते हैं। इधर से उधर माल रवाना करने में उन्हें भी माल उठाना रखना पड़ता है। इस सूरत में शरीयत रोजा छोड़ने की इजाजत देती है? 

 जवाब : व्यस्तता तो हर एक को है, दुकानदार कारख़ाना का मालिक भी अपने दफ़्तर ओर कारोबारी अमूर की निगरानी में व्यस्त रहता है, नौकरी पेशे व्यक्ति को भी मशगुलियत रहती है, हर एक की मशगुलियत अलग-अलग तरह की है, कोई बहुत पहले घर आ जाता है और कोई जहां हो इफ्तार कर लेता है।

मगर ये तमाम मशगुलियतें रोजा रखने में जाइज नहीं होती। तमाम मुसलमान इस तरह के काम करते हुए तमाम रोजे रखते हैं और किसी की हालत का कोई अंदेशा भी नहीं होता। लिहाजा काम की मशगूललियत रोजे के लिए मानिए नहीं है। 

सवाल : जोनपुर से इनाम ने पूछा कि मेरे पड़ोस की मस्जिद दो मंजिला है जिसने ऊपर नीचे अलग-अलग क़ुरान ए पाक तारावीह में सुने और सुनाये जा रहे हैं, लोगों को आपत्ति है कि ये ग़लत है, कारी साहब आप बताएं इस पर शरीयत का क्या हुकुम है? 
विज्ञापन


जवाब : एक मस्जिद में दो हाफ़िज अलग-अलग नमाज ए तरावीह पढ़ा सकते हैं परंतु शर्त ये है कि एक दूसरे की आवाज न टकराए। बेहतर तरीक़ा यही है कि तमाम लोग एक ही हाफ़िज के पीछे नमाज ए तरावीह अदा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें