Smart City representatives to discuss.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब सहारनपुर में प्रवेश करने वाले हैवी ट्रैफिक को बाईपास करने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। दिल्ली रोड से सहारनपुर नागल रोड पर टपरी के आसपास तक बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।
लगभग आठ-नौ किलोमीटर लंबाई के इस बाईपास से शहर में होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को निकालकर शहर के जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
आठ किलोमीटर लंबाई के इस बाईपास का प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है और पास होने के लिए शासन को भेजा गया है। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसकी सही तरह से पैरवी की तो यह प्रोजेक्ट सहारनपुर की न सिर्फ दिशा बदल देगा, बल्कि शहर को टपरी की ओर बढ़ाने में कामयाब हो जाएगा।
दिल्ली रोड पर मवींकला से पहले ही बाईपास शुरू होगा। इसे शहर से बाहरी क्षेत्र से निकालते हुए टपरी गांव के आसपास रेलवे क्रासिंग पार करके सहारनपुर नांगल तक बनाया जाएगा।
दिल्ली रोड की ओर से आने वाला सभी प्रकार का ट्रैफिक इस समय शहर के बीच से होकर गुजर रहा है। जिस कारण शहर में रात के समय भी जाम की स्थिति बन जाती है। बाईपास बन जाने से शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।