फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय विक्रेता से लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व कलेक्शन करके लौट रहे चाय के थोक विक्रेता से हुई लूट के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के 45 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बा निवासी चाय के थोक विक्रेता रामचंद्र कर्णवाल से बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के सामने से ही रुपये व हिसाब की कापी से भरा थैला लूट लिया था। पीड़ित व्यापारी ने थैले के करीब सवा लाख रुपये व अन्य सामान होने की बात बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अघ्याना तिराहे के पास स्थित कब्रिस्तान के पास पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरा तो पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जोनी पुत्र महेंद्र निवासी गांव इब्राहिमी थाना सरसावा बताया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर उक्त व्यापारी से लूट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 45 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया तथा फरार हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेकी कर दिया था लूट की घटना को अंजाम
पकड़े गए आरोपी जोनी ने बताया कि नकुड़ में उनकी रिश्तेदारी है। वह नकुड़ आता था तो उसने कई बार उक्त व्यापारी को दुकानदारों से मोटी रकम कलेक्शन करके ले जाते देखा था। व्यापारी के वृद्ध होने का फायदा उठाते अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और छोटी दीवाली के दिन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें