बड़गांव। देवबंद चीनी मिल के बड़गांव क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर रविवार को किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने मौके पर पहुंच अधिकारियों से वार्ता की।
रविवार को बड़गांव निवासी किसान नाथी सिंह पुंडीर देवबंद चीनी मिल के बड़गांव क्रय केंद्र प्रथम पर अपना गन्ना तुलवाने पहुंचे। खाली बुग्गी में अंतर मिलने पर किसान ने घटतौली की शिकायत की। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर भी किसानों के बीच क्रय केंद्र पर पहुंच गई। किसानों के हंगामे के बाद दोबारा बुग्गी का तौल किया गया आरोप है कि 65 किलो का अंतर मिला। इस पर किसान बिफर गए। पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने मामले की शिकायत डीएम से की। तौल क्लर्क अजीत कुमार का कहना है कि बांट डाल कर कांटा चेक किया तो सही पाया गया। किसान की बुग्गी में 65 किलो का अंतर समझ से परे है। चीनी मिल अधिकारी भी क्रय केंद्र पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। संवाद