फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी के दर्शन को नोएडा से रोडवेज बस सेवा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शाकंभरी देवी के दर्शन को नोएडा से रोडवेज बस सेवा शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन निगम ने मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए नोएडा से भी सीधी बस सेवा शुरू की है। अब कई डिपो की छह रोडवेज बसों का संचालन मां शाकंभरी देवी तक किया जाएगा। मथुरा, भरतपुर, दिल्ली के श्रद्धालुओं को भी मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा मिलेगी। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु उसी बस से अपने गंतव्य को लौट सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का फोकस मां शाकंभरी देवी तक अधिक से अधिक रोडवेज बसों के संचालन का है। अब परिवहन निगम ने नोएडा से मां शाकंभरी देवी तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की है। नोएडा से यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे चलेगी। जो दोपहर 12 बजे सहारनपुर से शाकंभरी के लिए प्रस्थान करेंगी। श्रद्धालुओं के दर्शन के उपरांत शाकंभरी से यह बस नोएडा के लिए वापस 2.30 बजे चलेगी। यह बस मुजफ्फरनगर, मेरठ में शहर के अंदर से होकर जाएगी। सहारनपुर डिपो के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि अब मां शाकंभरी के लिए रोजाना छह बसों को संचालन होगा। मथुरा, दिल्ली, भरतपुर से सीधी बस सेवा श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी। सहारनपुर से छह बजे मथुरा डिपो की बस उपलब्ध है, जो शाकंभरी देवी दर्शन के बाद मथुरा जाएगी। सात बजे सहारनपुर से शाकंभरी देवी बस चल रही है, जो वहां से भरतपुर जाती है। नौ बजे सहारनपुर डिपो की बस शाकंभरी होकर विकास नगर जा रही है। साढे़ नौ बजे मुजफ्फरनगर डिपो की बस जाती है, जो शाकंभरी से दिल्ली जाएगी। सुबह दस बजे छुटमलपुर डिपो की बस शाकंभरी जाकर मेरठ जाएगी। दोपहर बाद चार बजे मुजफ्फरनगर डिपो की बस शाकंभरी जाएगी, जो वहां से दिल्ली तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें