फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार में लगी आग, बीज और सामान जला

विज्ञापन
राजकीय कृषि बीज भंडार की आग से जर्जर हुई इमारत। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली रोड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में आग लगने से बीज, गोदाम की खिड़कियां तथा अन्य सामान जल गया। आग से छत भी जर्जर हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी द्वारा आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर व गोदाम के अंदर आग की लपटें और धुएं का गुबार देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पूर्व में गोदाम के इंचार्ज रहे नगर निवासी नरेश शर्मा को इसकी सूचना दी। नरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के कर्मचारियों द्वारा घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह और कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच आग से हुए नुकसान की जानकारी ली।
धीरज सिंह ने बताया कि आग लगने से गोदाम की खिड़कियां जलकर राख हो गई, छत जर्जर हो गई है। गोदाम में कट्टों के अंदर के ढेंचा और उड़द के बीज को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कुर्सियां, कंप्यूटर, सीपीयू व अन्य सामान का नुकसान हुआ है जबकि अभिलेख अलमारी में रखे होने के चलते बच गए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन कर आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि छत जर्जर होने के बाद फिलहाल नवनिर्मित कृषि राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर दो-तीन दिन में कर्मचारियों के बैठने व बीज रखने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें