फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे में डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, कई यात्री चोटिल

Thu, 16 Jan 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में हादसे के बाद पलटी पड़ी रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। सहारनपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस चुनहेटी फाटक के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें कई यात्री चोटिल हो गए। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मचाई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हादसा करीब सवा नौ बजे का है। सहारनपुर डिपो की बस बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई। घने कोहरे के कारण बस चालक को चुनहेटी फाटक से आगे डिवाइडर दिखाई दिया। एक साइड में ट्रक खड़े थे। ट्रकों को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बाईपास के पास खड़े लोगों ने एक-एक यात्रियों को बस से निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड़ गई। चुनहेटी पुलिस चौकी से पुलिस और रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बस को सीधी करने के लिए क्रेन बुलाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए, जो हादसे के बाद वहां से दूसरे वाहनों में बैठकर चले गए।
बस में थे 40 यात्री
चालक योगेश कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के स्टैंड से जब बस चली तो उसमें करीब 40 यात्री थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड पर चुनहेटी फाटक से आगे एक तरफ ट्रक लाइन में खड़े रहते हैं। सुबह के समय घना कोहरा रहा था, इसलिए हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें