फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वर्षों से नहीं बनी सड़क, कॉलोनीवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित द्वारिकाधाम कॉलोनी की मुख्य सड़क वर्षों से टूटी है। ऐसे में कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग पर पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन

द्वारिकाधाम कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है, जो करीब दस वर्ष पहले काटी गई थी। कॉलोनी मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर अंदर है। मुख्य सड़क से कॉलोनी तक जाने वाला मार्ग कॉलोनी काटने के समय पर ही बनाया गया था। उसके बाद सड़क की न तो मरम्मत हुई न ही बनाया गया। दस साल में सड़क की टूटकर हालत खराब हो चुकी है। ऐसे में कॉलोनीवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कॉलेज के मेन गेट के बाहर पुलिस चौकी भी बनी है। पुलिस को भी टूटी सड़क से ही गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा है।
कई बार सड़क की मांग की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि नगर निगम को टैक्स भी जमा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि नगर निगम सड़क का निर्माण कराकर कॉलोनीवासियों की समस्या दूर करे। नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह ने बताया कि कॉलोनी की टूटी सड़क को लेकर अभी तक कोई शिकायत उनको नहीं मिली है। यदि वह नगर निगम क्षेत्र में है और सड़क टूटी है तो अभियंता को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। प्रयास यही रहेगा कि समस्या को जल्द दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें