फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर घर में दिखाई दिया सांप, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 18 Nov 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव चिराऊ निवासी गौरव के घर शनिवार देर शाम फिर एक सांप दिखाई दिया जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। पिछले डेढ़ माह में सांप द्वारा चार बार गौरव को काटने की घटना से पूरा परिवार दहशत में है। गौरव अब घर से निकलते हुए भी डर रहा है।
विज्ञापन


गांव के गौरव पुत्र चरण सिंह का कहना है कि एक नागिन उसके पीछे पड़ी है। खेत में यह नागिन चार बार उसे अब तक डस चुकी है। जब गौरव ने घर से निकलना बंद कर दिया तो बताया जाता है कि यह नागिन घर तक आ गई। तीन दिन पहले सपेरे को बुला कर इस नागिन को पकड़वा दिया गया। सपेरे ने बताया कि जंगल में छोड़ते वक्त नागिन ने उसे भी डस लिया था, हालांकि वह बच गया।
शुक्रवार दोपहर एक सांप गौरव के घर के पास गोगा म्हाड़ी पर दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने उसे मार दिया। अब फिर शनिवार शाम एक सांप गौरव के घर के वाशवेशन पर दिखाई दिया तो परिजनों ने शोर मचाया। इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इसे भी मारकर दबा दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें