सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक दूसरे दिन भी बंद, ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान
लगातार बारिश होने से अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ है। अभी भी रेलवे ट्रैक पानी में डूबा है। जिसकी वजह से सुपर, जनशताब्दी, कालका, श्रीगंगानगर, अंबाला-सहारनपुर और अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रही। इनके अलावा साथ से आठ ट्रेनों को वाया पानीपत से चलाया जा रहा है। बताया गया कि कई ट्रेनें लेट भी हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान