फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह में होगी रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह 16 अक्तूबर को गंगोह में जन आशीर्वाद पथ कार्यक्रम के तहत जनसभा करेंगे। यहां वह नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन और किसानों के अन्य मुद्दों पर जनसभा करेंगे। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए स्थानीय पदाधिकारी जुट गए हैं। वह गांव दर गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को रालोद नेता एवं लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने साथियों सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इनमें झबीरन, बुढेड़ा, मीरपुर, कलरी, सलूनी, सलेमपुर आदि गांव शामिल हैं। उन्होंने लोगों से गंगोह में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में भागेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सरसों तेल आदि के भाव आसमान छू रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते आम आदमी के लिए परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। इस दौरान अरविंद मलिक, अमित राणा, सुखपाल सिंह, अरविंद मुखिया, योगेश, इंद्रपाल, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, बलराज, नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें