रालोद महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का केक काटकर जन्मदिन मनाते रा
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं जिला अध्यक्ष शाहजमा खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी गरीब, शोषितों और वंचितों की आवाज संसद में उठा रहे हैं। रालोद की नीतियां भी समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने वाली रही है। रालोद अध्यक्ष भी इन्हीं नीतियों का पालन कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए देश में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। फिर वह चाहे किसानों की समस्याएं हो या समाज के शोषित वर्गों की आवाज उठाने की बात। इस दौरान सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर रमेश चौहान, महावीर सैनी, मनोज वर्मा, जसमेर सिंह, हरपाल वाल्मीकि, ठाकुर मूलचंद सिंह, दिनेश शर्मा, शहजाद, पंकज, विशाल, संजय, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
रालोद महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का केक काटकर जन्मदिन मनाते रा