फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद और आसपा की सूची जारी, कांग्रेस आज करेगी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद और आसपा की सूची जारी, कांग्रेस आज करेगी घोषित
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई हैं। जिला पंचायत सदस्य पदों को लेकर पार्टियों के समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को रालोद और आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा की। कांग्रेस की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। भाजपा भी कभी भी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।
राजनीतिक दलों का फोकस जिला पंचायत सदस्य के पदों पर ही है। इसी लिहाज से अभी सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पदों के ही लिए ही प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। वहीं, बीडीसी पद पर भी लोग अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों में दावेदारी कर रहे हैं, ताकि बीडीसी बनने के बाद ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भी दावा ठोंक सकें।
विज्ञापन

रालोद ने आठ वार्डों पर घोषित किए प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्यों के आठ वार्डों पर रालोद ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पंचायत चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह बालियान एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात सूची जारी की गई है। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य पदों के उम्मीदवारों की सूची तैयार हो चुकी है और शुक्रवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आसपा ने 21 वार्डों के लिए जारी की सूची
आजाद समाज पार्टी की तरफ से जिला पंचायत के 21 वार्डों पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तेजियान, भीम आर्मी महासचिव कमल वालिया आदि छह सदस्यीय समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई।
प्रत्याशियों की सूची
रालोद के घोषित प्रत्याशी
वार्ड संख्या --- प्रत्याशी का नाम
04 ------------- कृष्णपाल
09 ------------- मोहम्मद आरिफ
17 ------------- अंकुश कुमार राठी
18 ------------- सौराज सिंह
22 ------------- पंकज चौधरी
23 ------------- श्रीमती सुमन
25 ------------- अमन कुमार
33 ------------- श्रीमती रेखा धनगर
आजाद समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी
वार्ड संख्या ---- प्रत्याशी
04 ------------ सतीश कुमार रावत
06 ------------ शबाना मलिक
09 ------------ माजिद अहमद
15 ------------ मधु
16 ------------ अजित चौधरी
18 ------------ वीरेंद्र कुल्हेडी
26 ------------ रामदयाल
27 ------------ मीना देवी
28 ------------ राव बिलाल
29 ------------ दीपक बौद्ध
30 ------------ कौसर
31 ------------ नसीमा
32 ----------- अब्दुल वाहिद
36 ----------- जबर सिंह
38 ----------- धनंजय कुमार
41----------- संजीता गौतम
43 ---------- सर्वेश
45 ---------- रकम सिंह
46 ---------- मंसूर मुख्तार अली
48 ---------- राजकुमार सोनेवाल
49 ---------- विनोद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें